Weather Alert Somewhere Heavy Cold Wave Has Caused Some Trouble Now Warning Heavy Rain.

कहीं शीत लहर का कहर, तो कहीं बारिश बनी मुसीबत, अब यहां जमकर बरसेंगे बादल 


News



New Delhi: दिवाली के बाद मौसम तेजी से करवट बदल रहा हैं। बदलते मौसम के मिजाज के बीच कहीं गुलाबी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है तो कहीं बारिश भी लोगों की मुसीबत बनी हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी ने तो जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान बहुत तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है। 

- दक्षिण भारत में नॉर्थ इस्ट मानसून प्रभावी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में नॉर्थ इस्ट मानसून लगातार प्रभावी बना हुआ है। इसके चलते दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश देखी जा रही है। नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होगा। 19 नवंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं झारखंड में मौसम विभाग ने छठ महापर्व के दिन बारिश का अनुमान जताया है।

- पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पारा लुढ़क गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर शुरू हो चुकी है। वहीं, कोहरे के कारण गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनजीवन पर असर पड़ा। भारत के दक्षिणी हिस्सों तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  

- दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यह शनिवार तक 9 डिग्री तक हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं हैं। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, इस महीने 16 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक कम रहा। 

वहीं, अगले तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो रहा है। मौसम की पहली बर्फबारी के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में ठंड चरम पर पहुंच गई है। लाहौल और स्पीति के कीलोंग में सबसे कम माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

- शिमला से ठंडा राजस्थान का यह शहर

राजस्थान के अनेक इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी है जबकि माउंट आबू में रात का तापमान सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार चुरू में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह गंगानगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस व जैसलमेर में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Comments

Popular posts from this blog

Drugs Case Me Deepika Padukon Ka Naam Aaya Samne, Chatting Me Poocha - Maal Hai Kya?

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.