Posts

Showing posts with the label gang rape

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

Image
  राजस्थान के करौली में दो बहनों और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक घटना करौली में हुई जहां दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ। जयपुर, राज्य ब्यूरो।  राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक घटना करौली में हुई जहां दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ वहीं दूसरी घटना दौसा में हुई जहाँ खेत में काम कर रही महिला दुष्कर्म की शिकार हुई। दोनों ही घटनाओं में अभी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार, हिंडौन थाना इलाके में गत 21 अगस्त की रात को दो चचेरी बहनें दुष्कर्म का शिकार हुई। इस संबंध में एक पीड़िता के पिता ने तीन युवकों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 21 अगस्त की रात को दो चचेरी बहनें एक कमरे में सो रही थी। परिवार के शेष सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान पांचों आरोपी आए और दरवाजे खटखटाया। एक पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपियों में से एक ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया। इस घटना के दौरान युवती की चचेरी बहन भी जाग गई। इसके बाद आरोप...