Chhath Puja 2020: Devotees Offered Arghya To Surya Dev In Different Parts Of Country.

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ 4 दिनों का महापर्व छठ



India: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व छठ का आज समापन हो गया। कोरोना संकट और एहतियात के बीच घरों की छत,  पवित्र सरोवर, नदी, तालाब और नहरों पर बने छठ घाटों के पानी में उतरकर महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इस मौके पर देशभर में लोगों में खासा उत्साह देखा गया। चार दिन चलने वाले छठ पर्व के दौरान दो बार सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि के दिन डूबते सूर्य को दिया जाता है, जबकि दूसरा अर्घ्य सप्तमी तिथि को उदय होने वाले भगवान भास्कर को दिया जाता है। चार दिन चलने वाले छठ पर्व के दौरान दो बार सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि के दिन डूबते सूर्य को दिया जाता है, जबकि दूसरा अर्घ्य सप्तमी तिथि को उदय होने वाले भगवान भास्कर को दिया जाता है। इसके लिए तड़के से ही पवित्र नदियों, जलाशयों के किनारे लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मान्यता है कि छठ पूजा से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। छठी मैईया अपने भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

Two And Half Kg's Dinosaur's Eggs Found In Madhya Pradesh.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.