Bharti Singh And Her Husband Taken Custody IN Drug Case.

ड्रग्‍स केस: हिरासत में लिए गए भारती सिंह और उसका पति


News


Mumbai: मुंबई में कॉमेडिनयन भारती सिंह के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापा मारा है, जिसके बाद एनसीबी की टीम भारती सिंह और उनके पति को पूछताछ के लिए साथ ले गई। अब खबर आ रही है कि भारती सिंह और उसके पति हर्ष को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है।

कमेडियन भारती सिंह अपनी लाल मर्सडीज में एनसीबी के अधिकारियों के साथ ही जबकि एनसीबी की ईको कार में उसक पति हर्ष था। दोनों की एनसीबी की टीम जोनल ऑफिस लेकर गई। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखड़े ने कहा कि दोनों भारती और हर्ष को पूछताछ करने के लिए हमने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि एनसीबी की टीम ने एक ड्रग्स पेड़लर्स को भी गिरफ्तर किया।

एनसीबी ने आज सुबह ही अंधेरी में भारती सिंह के घर पर छापा मारा था और वहां से गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि एनसीबी द्वारा पकड़े गए ड्रग पैडलर्स की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर पर छापेमारी की गई।

अब तक कई सितारे ड्रग्स मामले में एनसीबी के निशाने पर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी एनसीबी ने लंबी पूछताछ की और उनके घर पर छापा मारा। भारती सिंह की बात करें, तो वह कॉमेडी की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। भारती की बात करें तो वह फिलहाल द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने इस मामले के बाद अपनी जांच शुरू की। तब से कई बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाया गया है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती इस सूची में सबसे पहले थे। उनके बाद दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान सहित कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियां आईं।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.