3 Wives Fasted On Karwachauth For 1 Husband In U.P.

1 पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत


News


New Delhi: करवाचौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। देशभर में महिलाओं ने बुधवार को करवाचौथ का व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की। इस बीच उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के निवासी कृष्णा के लिए करवाचौथ का यह त्यौहार 'तीन गुनी खुशियां' लेकर आया। कृष्णा के लिए उनकी तीन पत्नियों ने लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा।

12 साल पहले कृष्णा की शादी तीन सगी बहनों शोभा, रीना और पिंकी के साथ हुई थी। तीनों पत्नियों से दो बच्चे हैं और वे सब कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने घर में रहते हैं। कृष्णा और उनकी तीन पत्नियां अपनी असामान्य शादी के बारे में कम ही बोलते हैं। उनके एक परिवार के सदस्य का कहना है कि तीनों पत्नियां एक साथ सद्भाव से रहती हैं। 

रिश्तेदार के अनुसार, तीनों लड़कियां पढ़ी लिखी हैं और यह वे तय करती हैं कि उनके बच्चे भी मिलजुलकर रहें। किसी को ऐसी शादी की उम्मीद नहीं थी। कृष्णा ने कभी ऐसी शादी के पीछे की वजह नहीं बताई। 

दरअसल, चित्रकूट में तीन सगी बहनों ने 12 साल पहले एक ही युवक से विवाह किया था। बुधवार को भी तीनों बहनों ने करवा चौथ पर एक साथ छलनी में पति का चेहरा देखा। 12 साल से ये बहनें करवा चौथ पर अपने एक पति के लिए एक साथ व्रत रखते के साथ पूजा भी करती हैं। तीनों बहनों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री ले रखी है। तीनों बहनों की कृष्णा से शादी काफी चर्चा में रही थी। 

तीनों बहनों का एक साथ व्रत रखना और छलनी में पति का चेहरा देखना सुखद क्षण होता है क्योंकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है। उनके मोहल्ले में रहने वाले लोग भी कहते हैं कि ऐसा उन्होंने पहली बार देखा कि एक पति की तीन पत्नियां हैं और तीनों एक साथ आपस में प्यार से रहती हैं। 

क्यों की एक ही पति से शादी 

तीनों अपने पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं। शोभा, रीना और पिंकी का कहना है कि महाकाली से मिली शक्ति के दम पर वो पूरी दुनिया को यह मिसाल देना चाहती हैं कि अगर स्त्री अगर चाहे तो वो सामान्य पुरुष को राजा दशरथ जैसा बना सकती हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.