17 Year Old Boy Raped 30 Year Old Lady In U.P. , Video Viral

यूपी: 17 साल के लड़के ने किया महिला से दुष्‍कर्म, वीडियो वायरल


News

Lucknow: देश में रोजाना दुष्‍कर्म के मामले सामने आते हैं। लेकिन यूपी के कानपुर से जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक 17 साल के नाबालिग लड़के पर 30 साल की महिला से रेप का आरोप लगा है। इसी के साथ नाबालिग पर आरोप हैं कि उसने महिला के साथ दुष्‍कर्म का वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

पीड़िता के ससुराल वालों ने वीडियो देखने के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया है। सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा, "सदर पुलिस सर्कल की सीमा के एक इलाके में 17 वर्षीय लड़के ने 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसका एक वीडियो बनाया। उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।"

घटना 5 महीने पहले की है, लेकिन तब महिला ने कुछ नहीं कहा। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसे अपमानित किया गया और घर से बाहर निकाल दिया गया, तब उसने पुलिस से मदद मांगी।

महिला ने 2 दिन पहले सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना 5 महीने पहले हुई थी और हाल ही में आरोपी ने घटना का वीडियो पोस्ट किया है।

इंस्‍पेक्‍टर दिनेश सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला अब अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Drugs Case Me Deepika Padukon Ka Naam Aaya Samne, Chatting Me Poocha - Maal Hai Kya?

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.