Skip to main content

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

 

राजस्थान के करौली में दो बहनों और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान के करौली में दो बहनों और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक घटना करौली में हुई जहां दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ।

जयपुर, राज्य ब्यूरो। राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक घटना करौली में हुई जहां दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ वहीं दूसरी घटना दौसा में हुई जहाँ खेत में काम कर रही महिला दुष्कर्म की शिकार हुई। दोनों ही घटनाओं में अभी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।

पुलिस के अनुसार, हिंडौन थाना इलाके में गत 21 अगस्त की रात को दो चचेरी बहनें दुष्कर्म का शिकार हुई। इस संबंध में एक पीड़िता के पिता ने तीन युवकों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 21 अगस्त की रात को दो चचेरी बहनें एक कमरे में सो रही थी। परिवार के शेष सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान पांचों आरोपी आए और दरवाजे खटखटाया। एक पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपियों में से एक ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया।

इस घटना के दौरान युवती की चचेरी बहन भी जाग गई। इसके बाद आरोपी दोनों पीड़िताओं को अगवा कर एक मकान पर ले गए। वहां दो दिनों तक बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म करते रहे। रविवार को दोनों पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से निकल घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उनको लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

वहीं दौसा जिले के मुहाना इलाके के एक गांव मे 28 वर्षीय पीड़ित महिला अपने ही पड़ोसी गांव बड़ाबास बालाहेड़ा में मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। वह खेत पर अकेली ही चारा काट रही थी। इसी दौरान बड़ाबास बालाहेड़ा के रहने वाले आरोपी मुकेश और समय छुपकर खेत में आ गए और चारा काट रही महिला को पीछे से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। जाते समय दोनों आरोपियों ने पीड़ित महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला अपने घर आई और अपने पति को पूरी घटना बताई। बाद में दोनों ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म  का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.

Pakistan Once Again Insulted Worldwide. Read More.