Baliya GoliKand Ka Main Aaropi Lakhnaw Se Arrest.

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, 4 दिन से था फरार




New Delhi:  बलिया गोली कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धीरेंद्र सिंह घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, जिसे यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 10 टीमें बनाई गई थी, जो पिछले 4 दिन से फरार था। सूचना के मुताबिक STF की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को हैंडओवर करेगी। धीरेंद्र सिंह के आलावा दो अन्य नामदज आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इससे पहले, बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लेकर घोषित इनाम को यूपी पुलिस ने बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया था. अब तक 8 नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 7 की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें भी सिर्फ दो ही नामजद हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हुई थीं। 

धीरेंद्र सिंह से पहले सिर्फ दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा सका था। ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई हैं. बताया जा रहा है कि फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है।

Comments

Popular posts from this blog

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.

Pakistan Once Again Insulted Worldwide. Read More.