Sushant Ke Ghar Supply Hota Tha 3 Countries Ka Drug Mahanga Drugs! Jnach Me Juti NCB.

News



मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सलाखों के पीछे जा पहुंची हैं। साथ ही इस मामले में अबतक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई नामों के साथ ये जानकारी भी सामने आ रही है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी ड्रग का सेवन किया करते थे। जिसके बाद हाल ही में NCB ने एक्टर के फार्महाउस पर छापेमारी की थी और अब NCB सूत्रों से जुड़ी की बड़ी जानकारियां सामने आई हैं।  

NCB सुत्रों के मुताबिक, सुशांत के लिए विदेश से ड्रग्स मंगाए जाते थें। जिसमें नीदरलैंड का एम्स्टर्डम शहर, कैनेडा और युके जैसे जगह शामिल हैं।

खबरें ये भी हैं कि रिया और सुशांत दोनों को ही हाई क्वालिटी के BUDS का सेवन करना पसंद था। यही वजह है कि वो नीदरलैंड का एम्स्टर्डम शहर, कैनेडा और युके जैसी जगहों से BUDS मंगाते हैं। ये वही देश हैं जहां दुनियां के सबसे महंगे और ऊंचे दर्जे का BUDS मिलता है।

ड्रग्स माफिया डिमांड के हिसाब से इन हाई क्वालिटी 'बड्स' की तस्करी कर भारत लाते हैं और फिर पेडलर्स के जरिए बड्स को डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। रिया चक्रवर्ती भी खास मौकों पर 'बड्स' सप्लाई करने के निर्देश दिया करती थीं। तस्करी कर भारत लाए गए इन हाई क्वालिटी 'बड्स' की डिलीवरी सुशांत के घर पर की जाती थी।

इतना ही नहीं सुशांत के घर पर हिमाचल प्रदेश से आनेवाला 'चरस' भी मंगवाया जाता था। एनसीबी अब सुशांत के यहां सप्लाई होने वाले बड्स के फॉरेन लिंक की भी जांच कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.

Pakistan Once Again Insulted Worldwide. Read More.