Premi Se Milne Gayi Ladki Ko Pita ne Di Aisi saza,Jise Sunkar Aap Kanp Jayenge.

 

प्रेमी से मिलने गई लड़की को पिता ने दी ऐसी सजा, जिसे सुनकर कांप जाएगी रूह 


News



NEW DELHI:- लड़की को अपनी मोहब्बत की कीमत जान से चुकानी पड़ी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। कानपुर देहात में लड़की के पिता ने लड़की और प्रेमी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, जबकि लड़की की मौके पर मौत गई और लड़का बुरी तरह से हुआ। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिसबल के साथ एसपी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि लड़की और लड़के का घर आमने-सामने हैं। दोनों का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक ही जाति के हैं। बीती रात लड़की मौका पाते ही प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई। इस बात की शिकायत लेकर लड़के का पिता लड़की के घर पर आ गया। इस बात से लड़की का पिता गुस्से से तिलमिला उठा और दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की की मौके पर हो गई और वहीं लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 

- हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो एसपी दिनेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। दिनेश चंद्र, एसपी कानपुर देहात ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है, क्योंकि उसका पड़ोस में रहने वाले के साथ प्रेम-प्रसंग था। हत्यारे बाप की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.

Pakistan Once Again Insulted Worldwide. Read More.