Vidhya Ki Sadi Pr Aaya Fan Ka Dil Kharch Kiye 55K Rupees.

 


विद्या बालन की साड़ी पर आया लड़की का दिल, खरीदने के लिए खर्च कर डाले 55 हजार रुपए 

विद्या बालन ने 'शकुंतला देवी' फिल्म के प्रमोशन के वक्त मैथ्स इक्वेशन वाली साड़ी पहनी थी, जो फैंस को बेहदपसंद आई थी।विद्या बालन की साड़ी 55 हजार रुपये में नीलाम हुई है

बॉलीवुड स्टार्स कोई भी ड्रेस पहनते हैं या हेयरस्टाइल बनाते हैं तो वो फैशन ट्रेंड बन जाता है। कुछ है ही हुआ है एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ, जिन्होंने हालिया रिलीज हुई फिल्म शकुंतला देवी में मशहूर गणितज्ञ का किरदार निभाया है। इस फिल्म के प्रमोशन के वक्त विद्या ने मैथ्स के फॉर्मूलों से भरी एक साड़ी पहनी थी, जो फैंस को बेहद पसंद आई, लेकिन एक लड़की को ये साड़ी इस कदर पसंद आई कि उसने इसे खरीदने के लिए 55 हजार रुपये खर्च कर डाले हैं। 

संबलपुरी 'मैथ्समैटिकल इक्वेशन' वाली ये साड़ी 55 हजार रुपये में ऑनलाइन नीलाम हुई है। उड़िया में रहने वाली एक 20 साल की लड़की ने इसे खरीदा है। ये लड़की आईआईटी गुवाहाटी की स्टूडेंट है। नीलामी में मिले रुपये को साड़ी के बुनकर को दिए जाएंगे, जिन्होंने साल 2015-16 में पहली बार इस साड़ी को बनाया था।  

विद्या बालन ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये खास साड़ी पहनी थी:

बता दें कि अनु मेनन द्वारा निर्देशित मूवी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या बालन शकुंतला देवी बनी हैं, जिन्हें अत्यंत तेज गणना की क्षमता के लिए 'ह्यूमन कंप्यूटर' कहा जाता था। इसमें अमित साध और सान्या मल्होत्रा ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.