PM Modi And Abhinandan's Posters In Pakistan.

पाकिस्तान में लगे पीएम मोदी और अभिनंदन के पोस्टर


News

New Delhi: अभी तक आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े पोस्‍टर भारत की सड़कों पर ही देखें होंगे, लेकिन यह पहली बार है जब पाकिस्‍तान की सड़कों पर पीएम मोदी और विंग कमांडर अभिनंदन के पोस्‍टर नजर आ रहे हैं। हालांकि इन पोस्‍टरों के बाद इमरान सरकार बौखला गई है और वहां के सांसद अयाज सादिक पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर दिया है।

अयाज सादिक मुख्य विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता, जो एक समय में प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी थे। उन्‍होंने नेशनल असेंबली या पाकिस्तान के संसद के निचले सदन में बोलते हुए खुलासा किया था कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के "पैर कांप रहे थे", जब उन्होंने भारतीय पायलट अभिनंदन को को लेकर एक बैठक में बुलाया गया।

अब पाकिस्तान सरकार सरदार अयाज सादिक के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने के लिए देशद्रोह का मामला किया गया है। सादिक ने था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीना आ रहा था। कुरैशी ने हमें बताया, 'खुदा के खातिर, उन्हें (अभिनंदन वर्धमान) को जाने दो नहीं तो भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला कर देगा।" उस बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन के नेताओं ने भी भाग लिया था।

सादिक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज शाह ने कहा कि सरकार देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है, क्योंकि पुलिस को उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि सादिक को भारत में रहने के लिए अमृतसर जाना चाहिए।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता के खुलासे के बाद उनके संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के साथ उनके पोस्‍टर लगाकर उनका विरोध किया गया है। उन्‍हें भारत की तारीफ करने के लिए गद्दार कहा गया है और कुछ पोस्टर में उनकी शक्‍ल को अभिनंदन से मिलाकर बनाई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.