Iran's Top Nuclear Scientist Killed In Tehran,Iran Allegations On Israel.

 

ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या से बढ़ा तनाव, कमांडर बोले- लेंगे बदला, इजरायल पर लगाया ये आरोप


News


New Delhi: ईरान के सबसे बड़े परमाणु वैज्ञानिक की हत्या कर दी गई है। परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीजादेह कि हत्या से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा झटका लगा है। ईरान के विदेश मंत्री ने इस घटना के पीछे इजरायल का हाथ होने का दावा किया है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने फ़ख़रीज़ादेह की हत्या की निंदा करते हुए इसे 'राज्य प्रायोजित आतंक की घटना क़रार दिया है।'

ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट कर कहा है कि 'आतंकवादियों ने आज ईरान के एक प्रमुख वैज्ञानिक की हत्या कर दी है। ये बुज़दिल कार्रवाई, जिसमें इसराइल के हाथ होने के गंभीर संकेत हैं, हत्यारों की जंग करने के इरादे को दर्शाता है।'

ज़रीफ़ ने आगे कहा कि 'ईरान अंतरराष्ट्रीय समुदायों, ख़ासकर यूरोपीय संघ से गुज़ारिश करता है कि वो अपने शर्मनाक दोहरे रवैये को ख़त्म करके इस आतंकी कदम की निंदा करें।' ईरानी सेना के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान अपने वैज्ञानिक की हत्या का बदला ज़रूर लेगा।

गौरतलब है कि पहले भी ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाने की कोशिश हुई थी लेकिन तब हमलावरों को मकसद में कामयाबी नहीं मिली थी। वरिष्ठ ईरानी वैज्ञानिक मोहसिन फखरी जादेह इस्लामी गणतंत्र ईरान के परमाणु रिएक्टर के प्रभारी भी थे। पश्चिमी देशों की ख़ुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि ईरान के ख़ुफ़िया परमाणु हथियार कार्यक्रम के पीछे मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह का ही हाथ था।  उन्हें 'ईरानी परमाणु बम के पिता' भी कहा जाता है। 

खबरों के मुताबिक मोहसिन फखरीजादेह की शुक्रवार को तेहरान के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। उनके कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.