DDC Election's First Phase Successfully Done In Jammu & Kashmir.

 

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के पहले चरण का मतदान


News



Srinagar: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के सवा साल बाद पहला चुनाव हो रहा है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद का चुनाव 8 चरणों में होगा। चुनाव का पहला 28 नवंबर यानी आज और अंतिम यानी आठवां चरण 19 दिसंबर को खत्म होगा।

पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान होगा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए है। जम्मू कश्मीर की सभी विपक्षी राजनीतिक दल गुपकार गुट के नाम से एक साथ तो एक तरफ तो वही बीजेपी और उनकी कुछ सहयोगी दल दूसरी तरफ मैदान में हैं।

शहरी स्थानीय निकायों (ULB) की रिक्त 234 सीटों के लिए उपचुनाव भी एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए लगा हुआ है।

उन्होंने कहा, "सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और पूरा किया गया। पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाना है। स्वास्थ्य विभाग COVID दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए लगा हुआ है।"

शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने डीडीसी चुनाव और पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के लिए उप-चुनावों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और चुनावों के लिए तैयार व्यापक सुरक्षा योजना को लागू करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

Two And Half Kg's Dinosaur's Eggs Found In Madhya Pradesh.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.