BJP Worker's Killer Terrorist Hijbul Mujahiddin Chief DR. Safulla Killed By Indian Army.

बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं के हत्यारे हिजबुल चीफ सैफुल्ला का सफाया



Shri Nagar: जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। तीन दिन पहले भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के हत्यारे हिजबुल मुजाहिदीन चीफ डॉ. सैफुल्ला को सेना ने मार गिराया। जबकि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रंगरेथ इलाके में गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी सहयोगी को जिंदा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने DailyKhabare24 को बताया कि हिजबुल के मुख्य कमांडर को मार गिराया गया है, जबकि एक आतंकवादी सहयोगी को मुठभेड़ में जिंदा पकड़ा गया है। इस साल मई में रेयाज नाइकू के मारे जाने के बाद डॉ. सैफुल्लाह ने हिजबुल प्रमुख का पद संभाला। इससे पहले पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने रंगरेथ में एक घेरा और तलाशी अभियान चलाया। 

जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपते हुए आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए बलों पर गोलीबारी की। जम्मू कश्मीर पुलिस की हार्ड इंटेलीजेंस की बदौलत यह कामयाबी मिली है। वह दो दिन पहले भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे का व्यक्ति था। पुलिस ने कहा, यह एक बहुत बड़ी सफलता है।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.