Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.

भारी बारिश ने ढाया कहर, बाढ़ से चली गई 50 लोगों की जान, यहां भी मंडरा रहा खतरा, जानें


News

New Delhi:  इस साल मानसूनी बारिश ने देश के कई हिस्सों में कहर बरपाया है, जिसकी वजह से किसानों व आम लोगों को भारी नुकसान भुगतना पड़ा है। मानसून अब देश तमाम राज्यों से विदा हो चुका है, लेकिन बारिश का दौर अभी भी देखने को मिल रहा है। हैदराबाद में मूसलधार बारिश से सड़के जलमग्न हो गई, बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने लोगों की जिंदगी मुहाल कर दी है, जिसकी वजह से अब करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। 



हैदराबाद में भारी बारिश से सड़कों पर सैलाब उमड़ आया है। चारों ओर पानी ही पानी दिखने के साथ सड़कों पर समंदर जैसा मंजर है। बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हैदराबाद में तीन दिन पहले हुई बारिश से बर्बादी के निशान अबतक बाकी हैं। राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। हैदराबाद में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति चंद्रायगुट्टा की हुई है.,जहां एक बार फिर से जिंदगी को पटरी पर लाने का जतन किया जा रहा है। 



आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हैदराबाद में बारिश-बाढ़ में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 157.3 मिमी और शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज हुई है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आपदा प्रतिक्रिया बल (DRF) के कर्मी लगातार जलजमाव और बाढ़ में बचाव कार्य कर रहे हैं. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।



- महाराष्ट्र  में बाढ़ की स्थिति

महाराष्ट्र भी मौसम की मार से हाल-बेहाल है. राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश-बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। महाराष्ट्र के बारामती में मूसलाधार बारिश से नदी ने ऐसा तांडव मचा कि पुल बह गयाष इस पुल के टूट जाने से 15 गावों से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के बारिश और बाढ़ प्रभावित जिलों का 19 अक्टूबर से दौरा करेंगे. पिछले तीन दिन में पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों में भारी बारिश और बाढ़ से 48 लोगों की जान चली गई है और लाखों हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल बर्बाद हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.