Why Rahul-Priyanka Gandhi Keep Silent on 6 year's old Girl Rape Case in Punjab.

पंजाब में मासूम से हैवानियत पर सियासत, बीजेपी ने पूछा- राहुल-प्रियंका चुप क्‍यों


News

New Delhi: पंजाब के होशियारपुर में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत के बाद सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले में राहुल-प्रियंका और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हाथरस मामले पर आंदोलन करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी होशियारपुर पर चुप क्यों हैं और वहां क्यों नहीं जाते।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि पंजाब में बिहार की बेटी के साथ दरिंदगी हुई है और वहां कांग्रेस की सरकार है। बीजेपी ने तेजस्वी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वाले राहुल के साथ वो प्रचार क्यों कर रहे हैं।

जावेड़कर ने कहा, 'होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार की छह वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या बहुत ही चौंकाने वाली है। राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय राहुल गांधी को टांडा व राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए।'

उन्‍होंने कहा, "न तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित के परिवार का दौरा किया। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ हुए अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन हाथरस और अन्य स्थानों पर पीड़ित परिवार के साथ फोटो खिंचाने जाते हैं।"

जावड़ेकर का कांग्रेस पर हमला तब हुआ जब पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हाथरस में कथित गैंगरेप को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल उठाया।

इस पूरे मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान भी सामने आ गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी को जांच के आदेश दे दिए गये हैं।

बता दें कि 21 अक्टूबर को होशियारपुर में 6 साल की मासूम को जिंदा जला दिया। आरोपियों ने मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित परिवार बिहार का रहने वाला है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा पिछले महीने जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 में भारत ने प्रति दिन औसतन 87 बलात्कार दर्ज किए हैं, जिनमें पिछले वर्ष की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.