PM Modi: India Support France, #istandwithfrance Is In Trending In India.

फ्रांस के सपोर्ट में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, भारत में ट्रेंड कर रहा है #istandwithfrance


News

New Delhi: फ्रांस में गुरुवार को एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। फ्रांस के नीस शहर में हुई चाकूबाजी की इस घटना से सनसनी फैल गई है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। फ्रांस में बढ़ रहीं घटनाओं के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मैं फ्रांस में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें एक चर्च के अंदर नीस में हुए जघन्य हमले भी शामिल हैं। पीड़ितों और फ्रांस के लोगों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी और हार्दिक संवेदना। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है। 



उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर फ्रांस का समर्थन किया था। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय वाद-विवाद के सबसे बुनियादी मानकों के उल्लंघन के मामले में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के खिलाफ अस्वीकार्य भाषा में व्यक्तिगत हमलों की हम निंदा करते हैं। 

हम साथ ही भयानक तरीक़े से क्रूर आतंकवादी हमले में फ्रांसिसी शिक्षक की जान लिए जाने की भी निंदा करते हैं। हम उनके परिवार और फ्रांस के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। किसी भी कारण से या किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद के समर्थन का कोई औचित्य नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान को भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लीनैन ने ट्वीट किया आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस और भारत हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं। 

भारत में ट्रेंड कर रहा है #istandwithfrance

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रॉन ने हाल ही कट्टरपंथी द्वारा टीचर की गला रेतकर हत्या करने के बाद 'इस्लामवादी आतंकवाद की संकीर्णता' संबंधी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लामवादी आतंकवाद की संकीर्णता पर जबर्दस्त प्रहार जरूरी है। इसके बाद अरब और मुस्लिम देश फ्रांस का विरोध कर रहे हैं और उसके देश में बने प्रोडक्ट्स का बायकाट कर रहे हैं। 

मैक्रॉन के खिलाफ बांग्लादेश और अरब देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच भारत में #istandwithfrance ट्रेंड कर रहा है। भारतीय यूजर फ्रांस के पूरे समर्थन में हैं और कह रहे हैं कि आतंकवाद के निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाने जरूरी हैं। फ्रांस ने हाल ही कट्टरपंथियों को देश से निकालने का भी आदेश दिया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले दिनों फ्रांस में टीचर सैमुअल पैटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। एक 18 साल का युवक पैटी द्वारा क्लास में पैगंबर के विवादित कार्टून दिखाए जाने से खफा था। हालांकि पुलिस ने उसे भी गोली मार दी थी। इसके बाद से ही फ्रांस सरकार लगातार 'इस्लामिक कट्टरवाद' को निशाना बना रही है। फ्रांस सरकार ने कट्टरपंथियों को देश से बाहर निकालने का भी आदेश दिया है। फ्रांस के खिलाफ इस 'धर्मयुद्ध' में अरब कंट्रीज ने जंग छेड़ दी है और अपने रिटेल स्टोर्स से फ्रांस के प्रोडक्ट्स को हटा रही हैं। फ्रांस के प्रोडक्ट्स का बायकॉट करने का भी अभियान चलाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नोएडा के 20 हजार मजदूरों के रहने का इंतजाम कर रहे सोनू सूद, दिलाएंगे रोजगार

Drugs Angle Me Naam Aane Ke Baad Actree Rakul Preet Singh Pahunchi Dehi High Court.

French Family Lived In U.P.'s Village Cause Of LockDown, They Became Shiv-Bhakt In 5 Months.