Palghar Mob Linching Mamle Me 32 Aaropiyo Ko Jail.

पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 32 आरोपियों को भेजा जेल


News


New Delhi: पालघर मॉब लिंचिंग मामले में महाराष्ट्र की सीआईडी (CID) तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में हुई 50 नई गिरफ्तारियों में से 32 आरोपियों को गुरुवार को दाहनु कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी 32 आरोपियों को मजिस्ट्रेट कस्टडी में भेज दिया गया है, जबकि अन्य 18 आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पालघर मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी। इसमें राज्य सरकार ने कहा था कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पालघर केस में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बर्खास्त किया गया है, 2 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा गया है और 15 पुलिसकर्मियों पर वेतन कटौती के साथ जुर्माना लगाया गया है. साथ ही 252 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। 16 अप्रैल गुरुवार की रात महाराष्ट्र के पालघर जिले में मौजूद गढ़चिंचली गांव में ग्रामीणों ने कार सवार तीन लोगों पर कुल्हाड़ी, पत्थर और डंडों से पिट पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। हमले के शिकार हुए तीन लोगों में दो साधु और एक ड्राइवर शामिल था। तीनों पालघर के रास्ते सूरत जा रहे थे।  


Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

Two And Half Kg's Dinosaur's Eggs Found In Madhya Pradesh.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.