Model Wife Se Pareshan Pati Ne Ki Suicide.

मॉडल पत्नी से तंग आकर की आत्महत्या


News


Bhopal: मध्‍यप्रदेश के रायसेन जिले मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर बरेली के ग्राम चारगांव निवासी राजाराम मीणा के पुत्र दिनेश मीणा ने बेंगलुरु में मॉडलिंग से जुड़ी अपनी पत्नी शिवानी गोयल द्वारा जबरदस्ती शराब में ड्रग्स दिए जाने की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। दिनेश के परिजनों ने बरेली थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

पुलिस बेंगलोर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके पुत्र दिनेश मीणा को उसकी पत्नी शिवानी गोयल और उसकी सहेली साक्षी के अलावा, उसके बॉस राजीव गुप्ता के द्वारा डराया धमकाया गया। साथ ही ड्रग्स व शराब का आदि बनाया गया।

चार गांव निवासी दिनेश मीणा 2014 से एलएनसीटी कॉलेज भोपाल में इंजीनियर का छात्र था और शिवानी गोयल के साथ वर्ष 2019 में भोपाल से बेंगलुरु में नौकरी करने का कहकर पहुंचा था। 2019 से बेंगलुरु में रह रहे दिनेश मीणा का शव 23 सितंबर को बेंगलुरू बाथरूम में शावर से लटका मिला। इस बारे में मृतक दिनेश मीणा के पिता राजाराम मीणा के परिजनों ने बरेली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी मनोज दुबे को पुलिस अधीक्षक रायसेन के नाम आवेदन दिया।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि 23 सितंबर को दिनेश की मृत्यु से पहले दिनेश ने अपनी बहन से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर बताया था कि शिवानी गोयल और उसके साथी उसे ड्रग्स देते हैं। मृतक दिनेश मीणा के परिवार ने भी बताया कि वह बेंगलुरु दिनेश के शव को लेने पहुंचे थे, लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

दिनेश की पत्नी ने अपने मोबाइल नंबर से फोन करके दिनेश की बहन बबली को सूचना दी थी कि उसका भाई ने बाथरूम में जाकर दरवाजा बंद कर लिया है और वह बाहर नहीं निकल रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि बेंगलुरु से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। साथ ही दिनेश के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन को बेंगलुरु पुलिस तक भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.