Laddakh And Kashmir Me Season Ki First Snowfall Hua.

Weather Update: लद्दाख और कश्मीर में पड़ी सीजन की पहली बर्फ


News

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान बर्फबारी ने टूरिस्ट्स प्लेस का ट्रैफिक बाधित कर दिया। वाहनों का आना जाना लद्दाख के द्रास, जोजिला के साथ ही जम्मू कश्मीर के मुगल रोड से भी बाधित हुआ है।बर्फ पड़ने के बाद ठंड बढ़ने के भी संकेत मिल गए हैं। हफ्तेभर पहले उत्तराखंड के कुमाऊं के चार जिलों में तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया था। तराई-भाबर के पारे में भी गिरावट जारी है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। 

मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ। बीते बुधवार की रात मौसम बदलने के बाद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और कहीं-कहीं बारिश हुई। केदारनाथ, वासुकीताल व दुग्धगंगा की पहाड़ियों पर तीन घंटे तक बर्फबारी हुई। जबकि, गंगोत्री, यमुनोत्री, भोजवासा, केदारकांठा, रुद्रगैरा, कालिंदी पास सहित आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी। 

जिसके बाद मैदानों में भी हल्की सर्द हवाएं चलने लगीं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। नवंबर के पहले पखवाड़े में मैदानी जिलों का तापमान 12 डिग्री के आस-पास पहुंच जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.