Bihar: Ye Hai Bihar Ke Crorepati Candidates, Dekhiye Inki Property.

Bihar Elections 2020: ये हैं बिहार के करोड़पति प्रत्याशी, जानिए कितनी है संपत्ति


News

New Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन हो चुका है। इस चरण में 1066 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। बिहार चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों पर सबकी नजर है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा शपथपत्र के विश्लेषण के मुताबिक राजद की किरन देवी की सालाना आय सबसे अधिक है। यह आय सालाना इनकम टैक्स स्टेटमेंट के अनुसार बताई गई है। 

हालांकि अगर सबसे अमीर प्रत्याशी की बात करें तो पहले चरण के प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रत्याशी पटना जिले मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 68 करोड़ से अधिक बताई है। अनंत बिहार के बाहुबली नेता हैं। 

राजद प्रत्याशी किरण देवी की ओर से दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार उनकी सालाना आय 1 करोड़ से अधिक है। इसमें यदि उनके पति (और आश्रित) की भी आय शामिल कर दी जाए तो यह 3 करोड़ से अधिक है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयकर भरा है। वह भोजपुर जिले के संदेश निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। 

वहीं, पटना जिले के पालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से आईएनडी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राकेश रंजन की आय 64 लाख से अधिक है। हालांकि इसमें उनकी पत्नी (और आश्रितों) की भी आय शामिल करें तो यह 2 करोड़ से अधिक है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018-19 में आयकर भरा हैं उन्होंने अपनी आय का जरिया पार्टनरशिप फर्म दिखाया और अपनी पत्नी की आय पार्टनरशिप फर्म के अलावा हाउस प्रापर्टी से दिखाया है। 

बांका जिले के बांका निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कौशल कुमार सिंह ने अपनी सालाना आय 2 करोड़ से अधिक का दिखाया है। इसमें उनकी पत्नी (और आश्रित) की भी आय जोड़ने पर यह 3 करोड़ के करीब है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 के आयकर विवरण में अपनी आय का जरिया कई कंपनियों के निदेशक के तौर पर दिखाया है। 

पांच उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 95 लाख से अधिक घोषित की है लेकिन उन्होंने अपना आयकर विवरण नहीं दाखिल किया है। इन लोगों ने अपना पैन कार्ड विवरण भी नहीं दिया है। इसमें सबसे ऊपर आईएनडी पार्टी के टिकट पर लड़ रहे नवादा जिले के नवादा निर्वाचन क्षेत्र से बावन यादव हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 6 करोड़ से अधिक दिखाई है। 

वहीं, पटना जिले के मोकामा क्षेत्र से आईएनडी पार्टी के डॉ विनय कुमार की संपत्ति 3 करोड़ से अधिक है। 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ कैमूर (भभुआ) जिले के मोहनिया (एससी) क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की सुमन देवी, 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ भोजपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र से आईएनडी प्रत्याशी गौतम ओझा और 90 लाख से अधिक की संपत्ति के साथ लखीसराय जिले के सूर्याग्रह क्षेत्र से बहुजन महापार्टी के अखिलेश्वर भगत ने आयकर विवरण नहीं दाखिल किया है। 116 उम्मीदवारों (करीब 11 फीसदी) ने अपना पैन विवरण नहीं घोषित किया है।  

Comments

Popular posts from this blog

Gang Raped Of Two Sisters & One Lady In Karauli, Rajasthan.

BJP's Vision Document, Added 40 Points In It, Congress Said: All Points Are Fake.

Pakistan Once Again Insulted Worldwide. Read More.