Ayodhya Me Ramleela Ka Bhavya Aagaj, Filmi Sitaro Se Sajega Manch.

 

अयोध्या: भगवान की नगरी में रामलीला का भव्य आगाज, फिल्मी सितारों से सजेगा मंच


New Delhi: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन यानी आज से  शुरुआत हो गई है, जिसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं लक्ष्मण किला में आज सायं सात बजे से शुरू होगा मंचनसंस्कृति, पर्यटन व धर्मार्थ कार्य मंत्री अनावरण करेंगे। जूनियर व सीनियर आर्टिस्ट अलग-अलग समय में पहुंचे। देर शाम सभी ने कार्यक्रम स्थल पर ही रिहर्सल किया। नवरात्र के अवसर पर अयोध्या धाम के लक्ष्मण किला परिसर में शनिवार से फिल्मी कलाकारों की रामलीला शुरू होगी। नौ दिवसीय रामलीला प्रतिदिन सायं सात बजे से होगी।


फिल्मी सितारों से सजी होगी रामलीला

इस रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले युवा अभिनेता सोनू डागर कहते हैं कि वह रामलीला में पहली बार अभिनय करने जा रहे हैं। उन्हें भगवान राम के चरित्र को निभाना है जो कि बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया कि रामायण की जो स्क्रिप्ट दी गयी थी, वह बहुत मोटी थी जिसको लेकर मैं पहले थोड़ा नर्वस था। फिलहाल तीन महीने के रिहर्सल में सब ठीक हो चुका है। भगवान की जन्मभूमि में आकर बहुत आनंद का अनुभव कर रहा हूं। वही रावण के किरदार में शाबाज खान, अंगद की भूमिका मनोज तिवारी, भरत का किरदार रवि किशन, बिंदु दारा सिंह हनुमान और रजा मुराद भी रामलीला में शामिल हो रहे है। 

इससे पहले रामलीला में प्रतिभाग करने वाले जूनियर आर्टिस्टों की टीम शुक्रवार की सुबह ही आ गयी थी। बताया गया कि यह सभी गुरुवार को लखनऊ पहुंच गये थे और रात्रि विश्राम भी वहीं किया। उधर सीनियर आर्टिस्ट की टीम चार्टेड प्लेन से सायं लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची और फिर रात्रि तक अयोध्या आई। फिलहाल यहां पहुंचे आर्टिस्टों ने लक्ष्मण किला के कार्यक्रम स्थल पर अपनी-अपनी भूमिकाओं को लेकर रिहर्सल भी किया। इन कलाकारों को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है। सभी फिल्मी कलाकार रामलीला की पूजा में शामिल होंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि संस्कृति मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी शनिवार की सायं साढ़े छह बजे रामलीला का अनावरण करेंगे।

- आज से शुरू होगी लक्ष्मण किला पर रामलीला

विशेष अतिथि व रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा व उनकी धर्मपत्नी स्वाति वर्मा सायं 6.10 बजे पूजन करेंगी। फिर 7.15 बजे गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष बॉबी ने बताया कि फिल्म स्टार बिन्दु दारा सिंह, असरानी, शाहबाज खान और अवतार गिल के साथ अन्य कलाकार यहां पहुंच चुके हैं। यह सभी रामलीला की पूजा में शामिल होंगे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष शुभम मलिक के साथ समिति के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहेंगे। बाक्स14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। 

रामलीला का लाइव टेलीकास्ट डीडी भारती पर शाम 7 बजे से 10 बजे और रिपीट टेलीकास्ट डीडी नेशनल पर अगले दिन दोपहर तीन बजे से सायं छह बजे तक होगा। अयोध्या की रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की स्वीकृति बिल्कुल नहीं है। रामलीला को सिर्फ सैटेलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्तूबर तक शाम सात बजे से रात 10 बजे तक दिखाया जाएगा और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

Two And Half Kg's Dinosaur's Eggs Found In Madhya Pradesh.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.