Ayodhya Me Ramleela, Bollywood Ke Actor Asrani Ki Lajabab Acting Aur Bhi Actors Dikhayi Diye.

अयोध्या में रामलीला: 79 साल के असरानी का जलवा, ये एक्टर भी आएंगे नजर


News


New Delhi: अयोध्या में इस बार भव्य रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत शनिवार से हो गई। सरयू नदी के तट पर आयोजित हो रही इस रामलीला में सिनेमाई जगत के जाने माने एक्टर शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इस भव्य रामलीला का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण किया जा रहा है। रामलीला 25 अक्टूबर तक चलेगी। लक्ष्मण किला के मैदान में इस रामलीला के लिए भव्य सेट बनाया गया है। 

मशहूर कॉमेडियन असरानी नारद की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर शहबाज खान रावण और रजा मुराद अहिरावण की भूमिका निभाएंगे। सोनू नागर राम और कविता जोशी सीता के किरदार में नजर आएंगी। राम के लिए वस्त्र जनकपुर से लाए गए हैं। राम के धनुष को कुरुक्षेत्र से मंगवाया गया है। सीता के आभूषणों को अयोध्या में तैयार करवाया गया है। रावण की पोशाक श्रीलंका से बनकर आ रही है। यह रामलीला 14 अलग-अलग भाषाओं में डिजिटल तौर से उपलब्ध होगी। 

मनोज तिवारी ने निभाया अंगद का किरदार

बीजेपी सांसद और अंगद की भूमिका निभाने वाले मनोज तिवारी का कहना है कि यह अपने आप में एक ऐतिहासिक और सुखद अनुभव होगा। दुनियाभर के लोग इस रामलीला को लोगों को सोशल मीडिया पर देख सकेंगे। इसे अलग-अलग भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स इसमें किरदार निभाएंगे. उनका कहना है कि हमारी हमेशा से इच्छा रही थी कि भगवान राम की धरती अयोध्या में ऐसी रामलीला हो और इस बार यह रामलीला होने जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

नोएडा के 20 हजार मजदूरों के रहने का इंतजाम कर रहे सोनू सूद, दिलाएंगे रोजगार

Riya Mere Bete Ko Lambe Samay Se Jahar Pila Rhi Thi, Vo Hi Uski Hatyari Hai.Sushant Ke Pita.

Not Only Cute! This DOG Gets 12 Lacs for Each Shoot or Project.