Aashram Chapter 2 Trailer Out, Check out Kashipur Wale Baba's The Dark Side.

Aashram 2 Trailer : विवादों के बीच 'आश्रम चैप्टर 2' का ट्रेलर आउट, काशीपुर वाले बाबा का दिखा प्रचंड अवतार


News


Mumbai: लगातार विवादों में बने रहने के बाद वेब सीरीज आश्रम के दूसरे चैप्टर का ट्रेलर आउट हो चुका है। ट्रेलर में काशीपुर वाले बाबा निराला का प्रचंड अवतार देखने को मिल रहा है। 'आश्रम चैप्टर '2 में काशीपुर वाले बाबा यानी बॉबी देओल का ड्राक साइड दिखाया गया है। पहले सीजन में कहानी जहां से समाप्त हुई थी चैप्टर 2 में इसकी शुरुआत वहीं से होने वाली है। 

वेब सीरीज आश्रम में आस्था के नाम पर कैसे भोले भाले लोगों को फंसाया जाता है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया जाता है ये देखने को मिला था। वहीं चैप्टर 2 में इसके अलावा आस्था, अपराध और राजनीति का महागठबंधन देखने को मिलने वाला है। इस विवादित सीरीज को 11 नवंबर एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाना है।बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों आश्रम के चैप्टर 2 को बॉयकॉट करने की मांग चल रही है, क्योंकि लोगों का मानना है कि ये सीरीज हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाता है। साथ ही प्रकाश झा को गिरफ्तार किए जाने की भी अपील की गई है।

आश्रम 28 अगस्त को रिलीज़ की गयी थी। प्लेटफॉर्म ने जो आंकड़े जारी किये थे, उसके अनुसार दो हफ्तों में सीरीज को 200 मिलियन यानि 20 करोड़ से अधिक बार स्ट्रीम किया गया था। वहीं इसके दूसरे सीजन का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है साथ ही पहले सीजन का रिकॉर्ड तोड़ने की भी बात की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.