Wife Ko Bachane Ke Liye Shark Se Bhid Gaya Husband, Punch Mar-Markar Pair Nikal Laya.

पत्नी को बचाने के लिए शार्क से भिड़ गया पति, घूंसे मारकर पैर छुड़ाए


पत्नी को बचाने के लिए शार्क से भिड़ गया पति, घूंसे मारकर पैर छुड़ाए

  • 1/8
अपने लोगों की जान बचाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं. एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने पत्नी को शार्क के जबड़ों से छुड़ाने के लिए इतने घूंसे मारे कि आखिर में शार्क को भागना पड़ा. इसके बाद से इस शख्स के बहादुरी की पूरे ऑस्ट्रेलिया में तारीफ हो रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीरः AFP)

हुआ यूं कि सिडनी से चार घंटे की दूरी पर स्थित पोर्ट मैक्वॉयर तट है. यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग सर्फिंग करने आते हैं. मार्क रैप्ली भी अपनी पत्नी के साथ यहां सर्फिंग करने आए थे.




शनिवार को ये लोग सर्फिंग कर ही रहे थे कि शार्क ने मार्क की पत्नी के दाहिने पैर पर दो बार हमला किया. पहली बार तो उसने पैर छुड़ा लिया. लेकिन दूसरी बार शार्क ने अपने नुकीले जबड़ों में मार्क की पत्नी के दाहिने पैर को जकड़ लिया. (प्रतीकात्मक तस्वीरः AFP)


बस फिर क्या था, मार्क ने 10 फीट लंबे ग्रेट व्हाइट शार्क को इतने घूंसे मारे कि आखिरकार शार्क को पत्नी का पैर छोड़ना पड़ गया. (प्रतीकात्मक तस्वीरः AFP)

पत्नी को बचाने के लिए शार्क से भिड़ गया पति, घूंसे मारकर पैर छुड़ाए


अन्य सर्फर ने बताया कि मार्क रैप्ली ने अपनी पत्नी के लिए शार्क को बहुत मारा. ऐसी बहादुरी कम ही देखने को मिलती है. बहुत से कम लोग होते हैं जो शार्क जैसे भयानक जीव से लड़ सकें. (प्रतीकात्मक तस्वीरः AFजैसे ही शार्क ने मार्क की पत्नी का पैर छोड़ा उसे तत्काल पैरामेडिक्स तट पर लेकर आए. जहां से उसे एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल मार्क की पत्नी खतरे से बाहर है.

पिछले महीने तस्मानिया में शार्क ने फिशिंग बोट से एक 10 वर्षीय बच्चे को खींच लिया था. लेकिन उसे उसके पिता ने बचा लिया. बच्चे को काफी चोट आई थी.

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.