Shivsena Se Kangana Ranaut Ka Takrar Jari,Thode Time Me Karengi Rajyapal Se Mulakat.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनो देशभर में सुर्खियों का केंद्र बनी हुई हैं। बीएमसी ने जब से उनकी बिल्डिंग को तोड़ा है तभी से कंगना रनौत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर कंगना रनौत आज शाम करीब साढ़े चार बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगी। कंगना मुंबई से रवाना होने से पहले उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगी। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में मुंबई की तुलना गुलाम कश्मीर से करने के बाद से ही कंगना और शिवसेना के बीच तकरार जारी है।

केंद्रीय मंत्री और आरपीआइ अध्यक्ष रामदास आठवले ने शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करके कंगना को मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। रामदास आठवले ने कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई को गलत ठहराया था। साथ ही उन्होंने कंगना के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी।

इस मामले में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहले ही इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख एडवाइजर अजॉय मेहता को तलब भी किया था। मिल रही जानकारी के अनुसार राज्यपाल इस पूरे विवाद पर एक रिपोर्ट तैयार कर उसे केंद्र को भेजने वाले हैं।

कंगना शिवसेना के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। इससे पहले अपने कार्यालय में हुई तोड़फोड़ से आक्रोशित कंगना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाने पर लिया था। कंगना ने ट्विटर पर लिखा, आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, क्या एक महिला होने के नाते महाराष्ट्र में आपकी सरकार द्वारा मेरे साथ हो रहे बर्ताव पर आपको तकलीफ नहीं हुई? आप पश्चिम में पली-बढ़ी हैं। आप भारत में रहती हैं। आप महिलाओं के संघर्ष से अवगत होंगी। आपकी चुप्पी और उपेक्षा को इतिहास जज करेगा। आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून-व्यवस्था का मजाक बना रही है। मुझे उम्मीद है कि आप हस्तक्षेप करेंगी।


Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.