Rhea Chakrawati Ki Jamanat Yachika Kharij, 6 Oct Tak Jail Me Rahegi Actress.

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज, 6 अक्टूबर तक जेल में रहेंगी एक्ट्रेस

News


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सुशांत ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। आज एक्ट्रेस की कस्टडी खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। सेशन कोर्ट के अलावा एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट में भी अर्जी लगाई है। जिसपर कल सुनवाई होनी है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद NCB ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी साबित हो जाती हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है।  सेशन कोर्ट से रिया की अर्जी 2 बार खारिज हो चुकी है। 

सूत्रों के मुताबिक एनसीबी को रिया से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। ड्रग्स केस में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम भी सामने आ चुका है। जिस पर NCB कभी भी शिकंजा कस सकती है। वहीं इस मामले में अबतक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एनसीबी ने अब तक रिया चक्रवर्ती के अलावा, उसके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा समेत मुंबई और गोवा से कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है।

साथ ही अबतक कई वीडियोज और बयानों से ये बात भी सामने आ रही है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी ड्रग्स का सेवन करते थे। इन्हीं सवालों का जवाब पाने के लिए NCB ने एक्टर के फार्महाउस पर रेड मारी । जिसमें कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं। 

सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस पर NCB की रेड के दौरान कई महत्वपूर्ण चीजे मिली थी। जिसमें हुक्का पीने के सामान के साथ साथ कई दवाईयां भी NCB के हाथ लगी थी। माना जा रहा है कि इन्हीं हुक्का मैटेरियल में ड्रग्स BUD और गांजा बनाया जाता था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का DVR भी NCB ने सीज कर लिया है।


Comments

Popular posts from this blog

नोएडा के 20 हजार मजदूरों के रहने का इंतजाम कर रहे सोनू सूद, दिलाएंगे रोजगार

Riya Mere Bete Ko Lambe Samay Se Jahar Pila Rhi Thi, Vo Hi Uski Hatyari Hai.Sushant Ke Pita.

Not Only Cute! This DOG Gets 12 Lacs for Each Shoot or Project.