Lady Police Se Pitenge Tease Karne Wale Manchale, CM Yogi Ne Diye Nirdesh.

 

महिला पुलिसकर्मियों से पिटेंगे छेड़खानी करने वाले मनचले, सीएम योगी ने दिए निर्देश


News



New Delhi: उत्तर प्रदेश (UP) में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के प्रति सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है। योगी ने महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध और यौन अपराध में लिप्त अपराधियों के पोस्टर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का आदेश दिया है, ताकि ऐसे लोगों को समाज के सामने शर्मिंदा किया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के पोस्टर की तरह ही मनचलों, शोहदों और दुराचारियों के पोस्टर पूरे शहर में लगेंगे। इस आदेश के तहत अब महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। 

सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि महिलाओं व बच्चियों से बुरा व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके। सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर की जाए। इस बीच सरकार का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी-रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है। स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ दी है। वैसे ही राज्य के हर जिले की पुलिस अभियान चलाती रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.

Bhari Barish Ne Kahar Dhaya, Baad Ne li 50 Logo Ki Jaan.