Lady Raped By 3 Mans In Delhi's Hopital, 3 Arrested.

 

दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में महिला से रेप, 3 गिरफ्तार


News

New Delhi: देश की राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी में एक बार फिर महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल की पार्किंग में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के सुरक्षा गार्ड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गार्ड वेटिंग रूम में मरीज के अटेंडेंट की जांच कर रहा था। उसी दौरान एक महिला नहीं बता पाई कि वह किस मरीज के साथ आई है। इसका फायदा उठाते हुए कंवरपाल नाम का यह गार्ड चेकिंग के बहाने महिला को अस्पताल की पार्किंग में ले गया। वहां उसने अस्पताल के 2 पूर्व बाउंसर के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

रोहिणी के डीसीपी पीके मिश्रा ने कहा, "महिला अपने एक दोस्त के साथ पुलिस स्टेशन आई और पूरी घटना बताई। इसे लेकर तुरंत मामला दर्ज किया गया और शनिवार-रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।"

सुरक्षा गार्ड अस्पताल में काम करता था, लेकिन पहले बतौर बाउंसर काम कर चुके बाकी 2 लोग नौकरी से हटाए जाने के बाद भी वहां आते थे। पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये तीनों अस्पताल परिसर के अंदर किसी अन्य घटना में भी शामिल रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

China Sold Faulty Weapons,Submarines,Boats To Pakistan And Other Countries.

Two And Half Kg's Dinosaur's Eggs Found In Madhya Pradesh.

PM Modi Gujrat Visiting: Modi Inaugrate Aarogya Van And Many Projects.