LPG Cylinder Booking No. Changed, From 1 November Dial 7718955555 For Refilling.

बदला एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का नंबर, एक नवंबर से Refill के लिए अब डायल करना होगा 7718955555


News

New Delhi: अभी तक आप मोबाइल से गैस बुकिंग के लिए जिस नंबर का प्रयोग करते थे, वह अब बदलने वाला है। हालांकि यह नंबर सिर्फ इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए जारी किया गया है और 1 नवंबर से आप इसपर फोन करके अपना एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। पहले लोग 9911554411 पर फोन करके गैस सिलेंडर बुक करवाया करते थे, लेकिन नया नंबर 7718955555 हो गया है।

नया आईवीआरएस नंबर का उद्देश्य पूरे देश में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक एकीकृत सुविधा मुहैया करना है। वर्तमान में, इंडेन गैस के ग्राहक विभिन्न नंबरों का उपयोग करते हैं। आईओसी अधिकारी ने कहा, “हमने आईओसीएल के कार्यालय से आग्रह किया है कि वह कुछ समय के लिए पुरानी नंबर को भी चालू रखे ताकि हम उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान कर सकें।”

डिस्ट्रीब्यूटर्स को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बुकिंग नंबर में बदलाव की जानकारी उनके सभी ग्राहकों तक पहुंचे। हालांकि, कंपनी ने सिलेंडर बुकिंग वाले नंबर में बदलाव की जानकारी अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिये दी है। इंडेन ने अपने ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर यह बता दिया है कि इंडेन बुकिंग का नंबर बदल गया है।

नए नंबर पर अब ग्राहक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप्प (WhatsApp) के माध्‍यम से भी गैस बुक करा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को 7588888824 नंबर के WhatsApp पर REFILL टाइप करके उसे सेंड करना होगा। लेकिन इस बात का ध्‍यान रखें कि जिस फोन से आप मैसेज भेज रहे हैं, वह कंपनी में आपका रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए, तभी आपको इस सुविधा का लाभ मिल पायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नोएडा के 20 हजार मजदूरों के रहने का इंतजाम कर रहे सोनू सूद, दिलाएंगे रोजगार

Riya Mere Bete Ko Lambe Samay Se Jahar Pila Rhi Thi, Vo Hi Uski Hatyari Hai.Sushant Ke Pita.

Not Only Cute! This DOG Gets 12 Lacs for Each Shoot or Project.